
IBEX NEWS,शिमला, 4 नवंबर:
दूरसंचार विभाग (DoT) की वार्षिक ज़ोनल सुरक्षा सम्मेलन में शिमला जिला पुलिस को लॉस्ट/स्टोलन मोबाइल की ट्रेसिंग व रिकवरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा।

आधिकारिक पत्र के अनुसार, सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) रैंकिंग में शिमला को हिमाचल प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला घोषित किया गया है।
यह उपलब्धि सिटीजन सेंट्रिक पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे जनता के विश्वास और पुलिस की कार्यक्षमता दोनों में वृद्धि हुई है।
सम्मेलन का आयोजन 6 नवंबर 2025 को सोलन जिले के कियारिघाट स्थित होटल मेघदूत में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और दूरसंचार विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।




