
IBEX NEWS,शिमला, 5 नवम्बर 2025।
हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने राज्य के 15 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय राज्यपाल की स्वीकृति के पश्चात तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
सरकार ने आज (बुधवार को) पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने वहीं 4-IPS को एडिशनल चार्ज और 61 हिमाचल पुलिस सर्विस (HPS) अधिकारियों के तबादला आदेश भी जारी किए है। सात पुलिस जिले कुल्लू, किन्नौर, नूरपूर, कांगड़ा, बद्दी, हमीरपुर और चंबा में SP बदलें हैं ।
गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार तबादलों का विवरण इस प्रकार है —
अभिषेक त्रिवेदी (IPS 1996) — अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं), शिमला के पद पर तैनात किया गया। प्रेम कुमार ठाकुर (IPS 2004) — पुलिस अकादमी, ट्रेनिंग एंड रिसर्च, शिमला के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के रूप में नियुक्त। डॉ. डी.के. चौधरी (IPS 2008) — डीआईजी (साइबर क्राइम), धर्मशाला, जिला कांगड़ा के पद पर तैनात,अनुपम शर्मा (IPS 2009) — डीआईजी (क्राइम), सीआईडी, शिमला नियुक्त किया है । रंजना चौहान (IPS 2010) — डीआईजी (लीव रिजर्व), राज्य मानवाधिकार आयोग, शिमला नियुक्त किया है ।
डॉ. कार्तिकेयन गोकुलाचंद्रन (IPS 2014) — पुलिस मुख्यालय, शिमला में अनिवार्य प्रतीक्षा अधिकारी (Compulsory Waiting Officer) नियुक्त किया वहीं मानव वर्मा (IPS 2015) — पुलिस मुख्यालय, शिमला में अनिवार्य प्रतीक्षा अधिकारी के रूप में तैनात किया है अभिषेक यादव (IPS 2015) — सहायक पुलिस महानिरीक्षक (Assistant IGP), पुलिस मुख्यालय, शिमला भेजा है । अशोक रतन (IPS 2017) — पुलिस अधीक्षक, जिला कांगड़ा (धर्मशाला) के पद पर नियुक्त किया है ।
अभिषेक एस. (IPS 2019) — एसपी (कानून एवं व्यवस्था), पुलिस मुख्यालय, शिमला भेजा है । सचिन हीरमठ (IPS 2020) — एसपी, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (मंडी ज़ोन), जिला मंडी और अभिषेक (IPS 2021) — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला शिमला और अदिति सिंह (IPS 2021) — एसपी, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (धर्मशाला ज़ोन), कांगड़ा में नियुक्ति की है ।
गौरवजीत सिंह (IPS 2022) — उपमंडलीय पुलिस अधिकारी, नादौन, जिला हमीरपुर, सुश्री मेहर पंवार (IPS 2022) — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला शिमला लगाया है ।इन तबादलों की अधिसूचना पर मुख्य सचिव संजय गुप्ता, आईएएस के हस्ताक्षर हैं। आदेश की प्रतियां भारत सरकार के गृह मंत्रालय और हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय को भी भेजी गई हैं।



तो दूसरी और ट्रैफिक, टूरिस्ट एवं रेलवे शिमला गुरदेव चंद शर्मा को DIG लॉ एंड ऑर्डर शिमला का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। गुरदेव चंद शर्मा को अब राज्य की कानून-व्यवस्था का भी दायित्व दिया गया है। DIG नॉर्दर्न रेंज धर्मशाला सौम्या संबशिवन को प्रिंसिपल पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह कांगड़ा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
सरकार ने HPS अधिकारी एवं कमांडेंट होमगार्ड्स 6वीं बटालियन मंडी भूपिंदर सिंह को SP पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज डरोह कांगड़ा, कमांडेंट, होमगार्ड्स 9वीं बटालियन धर्मशाला मदन लाल को SP कुल्लू, SP विजिलेंस ब्यूरो धर्मशाला जोन बलबीर सिंह को SP हमीरपुर, SP लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला सुशील कुमार को SP किन्नौर, कमांडेंट होमगार्ड्स चंबा विनोद कुमार को बद्दी का रेगुलर SP, SP लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला विजय कुमार को SP चंबा, SP विजिलेंस ब्यूरो मंडी जोन कुलभूषण वर्मा को SP नूरपूर नियुक्त किया है।




