
IBEX NEWS,शिमला, 5 नवम्बर।
हिमाचल प्रदेश की पर्वतीय धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। स्पीति के लरी गाँव की छोएयिंग डोलमा तथा किन्नौर के चांगो गाँव की छेरिंग डोलमा और पेमा यांगज़ोम को बौद्ध धर्म की प्रतिष्ठित ‘गेशेमा’ उपाधि प्राप्त हुई है।
यह उपाधि बौद्ध धर्म में उच्च कोटि की धार्मिक और दार्शनिक योग्यता का प्रतीक मानी जाती है — जैसे आधुनिक शिक्षा प्रणाली में पीएच.डी. की डिग्री होती है।
प्रदेशवासियों ने तीनों साध्वियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। शुभकामना संदेश में कहा गया है —
“आप तीनों से विनम्र निवेदन है कि भगवान बुद्ध शाक्य मुनि की ज्ञान-ज्योति को और अधिक प्रज्वलित करें तथा उनके करुणा और प्रज्ञा से भरे उपदेशों को जन-जन तक पहुँचाएँ।”
इन तीनों हिमाचली बेटियों ने न केवल अपने परिवारों का बल्कि सम्पूर्ण हिमालयी क्षेत्र का नाम रोशन किया है।




