
IBEX NEWS,शिमला, 10 नवंबर 2025 —
हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग (सचिवालय प्रशासन सेवाएं-I) ने सचिवालय में कार्यरत सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-II वर्ग के अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन संबंधी आदेश जारी किए हैं। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश संख्या Per(SAS-I)B(6)-1/2023-L के अनुसार, राज कुमार को पदोन्नति पर मुख्यमंत्री कार्यालय (O/o OSD to CM) में तैनात किया गया है। इसी प्रकार रचना शर्मा को निदेशालय भर्ती, प्रेम चंद को रेवेन्यू-D, संतोष कुमार को ग्रामीण विकास, सोनिका देवी को इंडस्ट्री-A, प्रदीप कंवर को पर्सनल-III, हीरा लाल को पर्सनल-IV, बलदेव कुमार को आयुष मंत्री कार्यालय, तथा राजेश शर्मा को होम-G शाखा में स्थानांतरित किया गया है।
इसी क्रम में अजय कुमार को एनिमल हसबैंड्री, विजेंद्र सिंह को स्टेट टैक्सेज़ एंड एक्साइज, राकेश शर्मा को पर्सनल-I, देवी चंद को फॉरेस्ट-A, राहुल को फाइनेंस-A, अभिषेक को सीएम ब्रांच-B, तथा नरेंद्र कुमार को सीएम-डी में स्थानांतरित किया गया है।
इसके अतिरिक्त सॉर्विक कुमार, अजय कुमार, कुलदीप चंद, रोहित, मंजीत सिंह चौधरी, विनोद कुमार, गिरी राज, बाबू राम शर्मा, मिलाप चंद, कृषण देव, राजेश कुमार, काश्मीर सिंह, मीना कुमारी, कुशला कुमार, रीमा चोपड़ा, श्याम लाल, अनिल शर्मा, प्रकाश, दीपक, सुरेश कुमारी, संजय कुमार, और सुनील रावत सहित अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी अपने नए पदस्थापन स्थलों पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करें और अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट उचित चैनल के माध्यम से विभाग को भेजें।
इन आदेशों पर हस्ताक्षर अवर सचिव (एसए) कपिल मोहन द्वारा किए गए हैं।




