
IBEX NEWS,शिमला
राष्ट्रीय राजधानी के लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के गेट नम्बर एक के पास सोमवार शाम कार में विस्फोट होने से कई वाहन उसकी चपेट में आ गए और कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है ।शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुआ है जिसके बाद कार में आग लग गई। मौके पर दिल्ली पुलिस की टीम और दमकल विभाग के वाहन मौजूद हैं। पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।




