
IBEX NEWS,शिमला
स्पीति उपमंडल के जनप्रतिनिधियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए सर्दियों में प्रस्तावित पंचायती राज चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करने की मांग की है।

सभी स्पीति पंचायत के प्रधान ने खंड विकास अधिकारी अंशुल सैंडल के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक ज्ञापन सौंपा है।
काजा प्रधान सोनम डोलमा और रंगरिक उप प्रधान संजीव कुमार ने ज्ञापन में बताया गया है कि जनवरी माह के दौरान स्पीति घाटी का तापमान माइनस 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है और भारी बर्फबारी के कारण सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो जाते हैं। ऐसी कठोर परिस्थितियों में ग्रामीणों के लिए मतदान केंद्रों तक पहुँचना लगभग असंभव हो जाता है।
दोनों जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि स्पीति उपमंडल में पंचायती राज चुनावों को लाहौल क्षेत्र के साथ मार्च माह के बाद आयोजित किया जाए, ताकि मौसम अनुकूल रहने पर अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।




