
IBEX NEWS,शिमला
अधिशाषी अभियंता विद्युत छोड़ुप नेगी ने बताया कि टी-डोंग जल विद्युत परियोजना द्वारा ट्रांसमिशन लाइनों को बिछाने का कार्य किया जा रहा है जिस कारण 66 केवी भोक्तू-अकपा ट्रांसमिशन लाइन में सुरक्षा के दृष्टिगत 11 एवं 12 नवम्बर, 2025 को प्रातः 8:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान में 22 के.वी खारो, 22 के.वी रिब्बा, 22 के.वी मूरंग, 22 के.वी स्पिलो, 22 के.वी पूह-काजा, 22 के.वी पूह, 22 के.वी चांगो एक्सप्रेस एवं 22 के.वी सुन्नम लाइनों में सुरक्षा के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी जिस कारण पूह व स्पीति ब्लॉक के समस्त गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने आम जनता से इस असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए कहा कि यह असुविधा सुरक्षा के कारणों से है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
…000…




