
IBEX NEWS,शिमला ।
दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट और फरीदाबाद में संदिग्ध सामग्री बरामदगी के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। सभी जिलों में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत डायल 112 पर दें। अफ़वाहों पर ध्यान न दें और सत्यापित सूचना ही साझा करें।
हिमाचल पुलिस ने कहा है—
“आपकी सतर्कता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मिलकर प्रदेश को सुरक्षित रखें।”

सभी जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
आपकी सतर्कता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है—मिलकर प्रदेश को सुरक्षित रखें।
HimachalPradeshPolice #StayAlert




