
IBEX NEWS,शिमला
मुख्यमंत्री ने दूसरे महिला कबड्डी वर्ल्ड कप में हिमाचल प्रदेश की रितु नेगी को भारतीय टीम की कप्तान और पुष्पा राणा को उपकप्तान नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने भावना ठाकुर, साक्षी शर्मा और चंपा ठाकुर को भी टीम का हिस्सा बनने पर शुभाशीष देते हुए कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की बेटियाँ अपनी मेहनत, लगन और संघर्षशीलता से न केवल खेलों में बल्कि हर क्षेत्र में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय कबड्डी टीम इस बार शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक देश को समर्पित करेगी।




