
बढ़ते विद्युत लोड, सुरक्षा उपाय, बिल भुगतान और कनेक्शन से जुड़ी प्रक्रियाओं पर उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक
IBEX NEWS,शिमला
जिला किन्नौर के नमग्या में आज एक वृत्त स्तरीय जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस जागरूकता बैठेक में विशेष रूप से उपभोक्ता जागरूता के विषय को प्राथमिकता से शामिल किया गया है।
इस बैठक का अयोजन ग्रांम पंचायत नवज्ञा के कार्यालय परिसर में किया गया। इस बैठक के दौरान जानकारी देते हुए बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने विद्युत वोल्टेज पर चर्चा करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को अपने घरों तथा अन्य स्सथानों के बढे हुए विद्युत लोड के बारे में अपने विद्युत उप-मंडल को जानकारी देनी चाहिए ताकि सही तरिके से विद्युत का आकलन किया जा सके तथा तथा बढे हुए लोड के अनुसार ही विद्युत संसाधनो को प्रयोग में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि विद्युत सुरक्षा के मामले में विद्युत आगजनी और आसमानी बिजली से बचने के विभिन्न उपाए अपनाने चाहिए।
इससे पहले आज राजकीय उच्च विद्यालय नमगया में विद्युत नियामक आयोग के निर्देशानुसार पब्लिक इंटरेक्शन कार्यक्रम के तहत ही एक ऒर जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यापकों को सम्बोधित करते हुए अनुराग पराशर ने विद्युत बचत तथा सुरक्षा पर में जानकारी देते हुए कहा कि इस आधुनिक युग में उपभोक्ताओं तथा समाज के सभी वर्ग के लोगों को बिजली तथा इससे सम्बन्धित जानकारी होना आवश्यक है। उन्होने कहा कि घरों में विद्युत से सम्बन्धित कार्य को कुशल अभियन्ता से ही करवाना चाहिए। बिजली तथा इससे सम्बन्धित विद्युत उपकरणों को सावधानी पूर्वक इस्तेमाल से विद्युत उपघात से होने वाली घटनाओं से बचा जा सकता है।
उन्होंने नए विद्युत कनैक्शन जारी करने, अस्थायी विद्युत कनैक्शन, विद्युत मीटर के स्थानानतरण, विद्युत बिलों के भुगतान के लिए आॅल लाईन व अन्य सुविधाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति में किसी तरह की रूकावट आने की दिशा में बोर्ड के टोल फ्री न0 1800-180-8060 या 1912 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
इस जागरूकता बैठक के दौरान इन जागरूकता बैठकों के दौरान जनप्रतिनिधियों सहित बिजली बोर्ड के पुह उप-मंडल के सहायक अभियन्ता ईं0 सुशील नेगी तथा काजा उप-मंडल के सहायक अभियन्ता ईं0 पियुष वर्मा सहित ग्राम पंचायत नामग्या के प्रतिनिधि सुनिता, बसंत देवी इत्यादि उपस्थित रहे।
फोटा शिर्षकः-जागरूकात बैठक के उपरान्त उपस्थित बोर्ड के अधिकारीयों के साथ प्रतिभागी।




