
IBEX NEWS,शिमला ।
जनप्रिय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज फरीदाबाद में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान सैनी ने मुख्यमंत्री सुक्खू का सम्मान किया और दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग तथा द्विपक्षीय मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।


मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी अपने समकक्ष नायब सिंह सैनी का सम्मान करते हुए उन्हें हिमाचल प्रदेश के स्थानीय ब्रांड हिम ईरा के उत्पाद भेंट किए। सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हुई इस भेंट ने दोनों राज्यों के बीच सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश की ओर से उत्तरी क्षेत्रीय परिषद (Northern Zonal Council) की 32वीं बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। यह बैठक फरीदाबाद में आयोजित की जा रही है, जिसकी मेजबानी हरियाणा सरकार कर रही है।




