
IBEX NEWS,शिमला/रिकांगपिओ, 17 नवंबर 2025:
भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया जिला किन्नौर की नई कार्यकारिणी समिति का गठन आज औपचारिक रूप से घोषित कर दिया गया। इस घोषणा को भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक अविनाश कुजुम ने प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया संदीप चालेरे, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक सुशील राठौर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सर नेगी, जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह नेगी, तथा तीनों मंडलों के अध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा के उपरांत जारी किया।

घोषित समिति में कुल आठ कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं, जिनकी सूची इस प्रकार है:
- हितेश बोर्सिस – कार्यकारिणी सदस्य, गाँव: नेसंग
- संजय खोंसार – कार्यकारिणी सदस्य, गाँव: यांगपा-1
- संदीप खजोलन – कार्यकारिणी सदस्य, गाँव: रूपी
- सिद्धार्थ नेगी – कार्यकारिणी सदस्य, गाँव: पूर्नीं
- बुनुवन्दर मायस – कार्यकारिणी सदस्य, गाँव: बारिंग
- राहुल नेगी – कार्यकारिणी सदस्य, गाँव: रैली
- रणजीत सिंह – कार्यकारिणी सदस्य, गाँव: युला
- रोहित कुमार – कार्यकारिणी सदस्य, गाँव: सापनी
जिला संयोजक अविनाश कुजुम ने नव-गठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों, योजनाओं और विचारधारा को आम जनमानस तक पहुँचाने में समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम पूर्ण समर्पण के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करेगी।




