
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल के ऊना में आधी रात गोलीकांड की घटनामें एक युवा कांग्रेस नेता की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूचना के अनुसार, बीती रात को कुछ दोस्त ऊना के लालसिंघी के रायजादा होटल में पार्टी कर रहे थे। होटल से बाहर निकलने के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों में लात घूंसे चले।
पुलिस के अनुसार, परविंदर नाम के व्यक्ति ने गोली चलाई। इसमें संतोषगढ़ के आशू पूरी की मौत हो गई, जबकि पुरेंद्र और परविंदर गंभीर रूप से घायल है। वह खुद भी मारपीट में गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि काफी सारे लोग इस लड़ाई में शामिल थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।




