
हिमाचल प्रदेश होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग 6 दिसंबर को राज्यभर में 63वां होमगार्ड्स रेज़िंग डे मनाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम शिमला के नज़दीक सरगीन स्थित सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में भव्य परेड के साथ-साथ सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों, होमगार्ड्स और SDRF द्वारा आपदा प्रबंधन, बचाव कार्य और सुरक्षा तैयारियों के प्रदर्शन प्रस्तुत किए जाएंगे । गौर हो कि हर वर्ष 6 दिसंबर को देशभर में होमगार्ड्स रेज़िंग डे मनाया जाता है, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों, आंतरिक सुरक्षा और प्राकृतिक व मानव-जनित आपदाओं में संगठन द्वारा की गई महत्वपूर्ण सेवाओं को सम्मान दिया जा सके।
1946 में स्थापना के बाद से होमगार्ड्स संगठन एक स्वैच्छिक बल के रूप में जनता की सुरक्षा, नागरिक सुरक्षा जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वर्षों से यह संगठन राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, बड़े मेले-त्योहारों, ट्रैफिक प्रबंधन और मानवीय सहायता में महत्वपूर्ण योगदान देता आ रहा है।
रेज़िंग डे इस समर्पण, साहस और स्वैच्छिक सेवा की विरासत को सम्मानित करने का अवसर है।
इस वर्ष भी प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों— डेमोंस्ट्रेशन, प्रदर्शनी, मॉक ड्रिल्स, श्रमदान, प्रथम चिकित्सा, अग्नि सुरक्षा और बचाव कार्यों के माध्यम से होमगार्ड्स स्वयंसेवकों की क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में यह दिवस संगठन की प्रतिबद्धता तथा जनता की सुरक्षा के प्रति निरंतर सेवा का प्रतीक बनेगा।
समारोह में इस वर्ष कुल 86 पदाधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले प्रमुख अधिकारियों और कर्मियों में चन्द्र भगत (प्लाटून कमाण्डर द्वितीय वाहिनी शिमला), माया सिंह (अवैतनिक हवलदार प्रथम वाहिनी किन्नौर), विनोद कुमार (अवैतनिक हवलदार पांचवीं वाहिनी बिलासपुर), सुनील कुमार (वरिष्ठ प्लाटून कमाण्डर, सीटीओ सरदाघी), कम्पनी कमाण्डर रमेश चन्द माश्टा, मनीष गर्ग, अजय कुमार, लक्ष्मण दास, कम्पनी कमाण्डर सरीता, आरक्षी दीपक, क0क0 सुख देव, प0ह0 रेणुबाला, सै0ल0 रणजीत सिंह, पूनम कुमारी, हरबच्चन सिंह, देश बन्धु, चरण दास, अनिल कुमार, चन्द्र मोहन, महेन्द्र कुमार, सुनील, धीरज, प्रेम सिंह, ललित कुमार, तथा हितेश लखनपाल (आदेशक 12वीं वाहिनी ऊना), सुशील कुमार काँडल (पंचवीं वाहिनी बिलासपुर), आर.पी. नेपटा (द्वितीय वाहिनी शिमला), संतोष कुमार (11वीं वाहिनी सोलन), कुशल चन्द (अष्टम वाहिनी चम्बा), अर्जित सेन (पुलिस अधीक्षक राज्य आपदा मोचन बल), नविता शर्मा (स्टाफ अधिकारी आपूर्ति), अरविंद कुमार पराशर (उप महा आदेशक), सत्वंत अटवाल त्रिवेदी (अतिरिक्त महानिदेशक–महा आदेशक), संजीव वर्मा (मुख्य अग्निशमन अधिकारी), सतीश कुमार (10वीं वाहिनी मंडी), रमेश चन्द (9वीं वाहिनी कुल्लू), जोगिंदर सिंह (8वीं वाहिनी चम्बा), राजेश कुमार (7वीं वाहिनी हमीरपुर), विनोद कुमार (6वीं वाहिनी ऊना), सुरेश कुमार (5वीं वाहिनी बिलासपुर), रवींद्र सिंह (4वीं वाहिनी कांगड़ा), नरेश कुमार (3वीं वाहिनी शिमला), राजीव कुमार (2वीं वाहिनी शिमला), हितेश लखनपाल (1वीं वाहिनी किन्नौर) तथा सुशील कुमार (12वीं वाहिनी ऊना) सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।
समारोह में यह भी बताया जाएगा कि संगठन ने वर्षभर में आपदा प्रबंधन क्षमता बढ़ाने, त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र सुधारने और प्रशिक्षण प्रणाली को उन्नत बनाने पर विशेष ध्यान दिया है। संगठन ने सम्मानित कर्मियों को राज्य की सुरक्षा और आपदा–राहत तंत्र की मज़बूती का आधार बताया।




