
प्रिंसिपल और कई विभागाध्यक्षों ने कार्यक्रम के लिए सीएम को दिया निमंत्रण •
IBEX NEWS,शिमला
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में Stimulus-2025 का औपचारिक शुभारंभ प्रिंसिपल द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के पहले बैच (1966) के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र Dr. S.C. Negi ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा महाविद्यालय के कई विभागाध्यक्षों (HODs) और वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।IGMC के गौरवशाली इतिहास में Stimulus हमेशा से ऊर्जा, प्रतिभा और परंपरा का प्रतीक रहा है—और वर्ष 2025 का संस्करण इसमें एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है।
6 दिसंबर 2025 को दोपहर 2:30 बजे, सभी SAMDCOT सदस्यों को एक बार फिर Stimulus के भव्य समारोह में सादर आमंत्रित किया गया है। इस बार कार्यक्रम का आकर्षण और भी खास है, क्योंकि शाम को आयोजित होने वाली Star Night में एक प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार अपनी प्रस्तुति से समारोह को यादगार बनाएंगे।IGMC परिवार इस ऐतिहासिक दिन को एक नए उत्साह, एकता और सांस्कृतिक समृद्धि के साथ मनाने के लिए तैयार है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आज का भव्य समारोह होगा, जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। Stimulus-2025 को सफल बनाने के लिए IGMC परिवार उत्साह से भरा हुआ है और छात्र-अध्यापक सभी तैयारियों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।







