
IBEX NEWS,शिमला/रिकांगपिओ 12 दिसंबर 2025
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आज सांगला वैली की सीमावर्ती ग्राम पंचायत छितकुल के पंचायत घर में प्रातः 11:00 बजे अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 के संदर्भ में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया तथा उपस्थित ग्रामीणों को उनके मौलिक अधिकारों एवं भारतीय संविधान के तहत प्राप्त कानूनी अधिकारों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

जिला कल्याण अधिकारी ने उपेक्षित वर्गों के लिए वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही समावेशी योजनाओं की जानकारी दी और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पंचायत जनप्रतिनिधियों जन सहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत छितकुल सुभाष नेगी, उप प्रधान राजेश नेगी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छितकुल के प्रधानाचार्य हिशी नेगी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।




