
IBEX NEWS,Shimla
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए विभिन्न HPAS और IFS अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा 12 दिसंबर 2025 को जारी इन अधिसूचनाओं के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ तत्काल प्रभाव से सौंप दी गई हैं।
पहली अधिसूचना में श्री राजेश शर्मा (IFS) को राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा के साथ-साथ एमआईएलकेफेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं डॉ. विकास सूद (HPAS) को तकनीकी शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में तैनात किया गया है। वह राजस्व-डीएम के अतिरिक्त सचिव का चार्ज भी संभालेंगे।
श्री विश्व मोहन देव चौहान (HPAS) को तकनीकी शिक्षा विभाग से स्थानांतरित कर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, शिमला नियुक्त किया गया है।
दूसरी अधिसूचना में कुनिका एकर्स (HPAS 2022) को मंडी के बाली चौकी से लाहौल-स्पीति जिले के कीलोंग में एसडीएम व DRDA परियोजना अधिकारी के रूप में भेजा गया है। वहीं बचत्तर सिंह (HPAS 2023) अपने वर्तमान पद एसडीएम बाली चौकी पर ही कार्यरत रहेंगे।
तीसरी अधिसूचना के तहत रमन घर्संगी (HPAS 2017) को पांगी से हटाकर हमीरपुर में सैनिक वेलफेयर विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
दिक्षित राणा (HPAS 2022) को मंडी के कोटली से स्थानांतरित कर काज़ा (लाहौल-स्पीति) भेजा गया है।
अमंदीप सिंह (HPAS 2022) को पांगी का एसडीएम बनाया गया है।
हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल: कई HPAS अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ तुरंत प्रभाव से लागू


वहीं जगदीश चंद (HPAS 2025) को एसडीएम काज़ा और एसडीएम कोटली का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी तबादलों का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना है। सभी आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित विभागों को अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।




