
डीपीसी की सिफारिशों पर राज्यपाल ने दी मंज़ूरी, नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने जेल विभाग में कार्यरत तीन सहायक अधीक्षक जेल अधिकारियों को उप अधीक्षक जेल (ग्रुप-बी, राजपत्रित) के पद पर नियमित आधार पर पदोन्नत किया है। यह पदोन्नति विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिशों पर राज्यपाल द्वारा स्वीकृत की गई है और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
पदोन्नत किए गए अधिकारियों में स्मt. नारायणी देवी, भूपेन्दर सिंह तथा अनिल कुमार-I शामिल हैं। आदेशों के अनुसार सभी अधिकारी दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे।
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, स्मt. नारायणी देवी को मॉडल सेंट्रल जेल कांडा (शिमला) से सब जेल नालागढ़, जिला सोलन में तैनात किया गया है। भूपेन्दर सिंह को जिला जेल कैथू से सब जेल कल्पा (रेकांग पियो), जिला किन्नौर भेजा गया है, जबकि अनिल कुमार-I को जिला जेल सोलन से मॉडल सेंट्रल जेल कांडा, जिला शिमला में नियुक्त किया गया है।
सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पांच दिनों के भीतर अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी रिपोर्ट विभाग को प्रेषित करें।





