
1995–96 बैच के अधिकारियों को लेवल-16 में प्रमोशन, 1 जनवरी 2026 से प्रभावी
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1995 और 1996 बैच के पांच भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को डायरेक्टर जनरल (DG) के पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह पदोन्नति स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर राज्यपाल की स्वीकृति से की गई है, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।
पदोन्नत अधिकारियों में 1995 बैच के सतिंदर पाल सिंह और एन. वेणुगोपाल (दोनों केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर) को प्रोफॉर्मा आधार पर डीजी रैंक प्रदान की गई है। वहीं 1996 बैच की सतवंत अटल त्रिवेदी, अजय कुमार यादव और अभिषेक त्रिवेदी को नियमित आधार पर डीजी पद पर पदोन्नति दी गई है।

अधिसूचना के अनुसार यह पदोन्नति लेवल-16 वेतन मैट्रिक्स (₹2,05,400 से ₹2,24,400) के तहत की गई है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के काडर को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।



