
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सेवा (HPAS) के अधिकारियों के तबादले व नई तैनातियों को लेकर अधिसूचना जारी की है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार ये तबादले जनहित में तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

अधिसूचना के अनुसार, श्री मनीष कुमार सोनी, HPAS (2017) को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, कांगड़ा (धर्मशाला) से स्थानांतरित कर उप मंडल अधिकारी (नागरिक), भटियात, चुवाड़ी (जिला चंबा) नियुक्त किया गया है। वहीं श्री पारस अग्रवाल, HPAS (2018) को उप मंडल अधिकारी (नागरिक), भटियात (चुवाड़ी) से स्थानांतरित कर उप मंडल अधिकारी (नागरिक), अंब, जिला ऊना लगाया गया है।
इसके अलावा श्री गणेश ठाकुर, HPAS (2025), जो वर्तमान में संयुक्त आयुक्त, नगर निगम पालमपुर के रूप में तैनाती आदेशों के अधीन थे, को उप मंडल अधिकारी (नागरिक), शाहपुर, जिला कांगड़ा नियुक्त किया गया है। इसके चलते श्री करतार चंद, HPAS (2020) को कार्मिक विभाग (पूल) में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां से उनकी अगली तैनाती की जाएगी।
सरकार द्वारा जारी यह आदेश प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।




