
सरकार ने जारी किए आदेश, चंबा, ऊना और कांगड़ा में नई तैनातियां
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक हित में HPAS अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा 13 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में तीन HPAS अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी आदेशों के तहत श्री मनीष कुमार सोनी (HPAS-2017) को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, कांगड़ा (धर्मशाला) से स्थानांतरित कर उपमंडलाधिकारी (सिविल), भटियात (चुवाड़ी), जिला चंबा नियुक्त किया गया है।
वहीं श्री पारस अग्रवाल (HPAS-2018) को उपमंडलाधिकारी (सिविल), भटियात (चुवाड़ी), जिला चंबा से स्थानांतरित कर उपमंडलाधिकारी (सिविल), अंब, जिला ऊना लगाया गया है।
इसके अलावा श्री गणेश ठाकुर (HPAS-2025), जो वर्तमान में नगर निगम पालमपुर में संयुक्त आयुक्त के रूप में तैनाती आदेशों के अधीन थे, को उपमंडलाधिकारी (सिविल), शाहपुर, जिला कांगड़ा नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही श्री करतार चंद (HPAS-2020) को कार्मिक विभाग (पूल), हिमाचल प्रदेश सचिवालय, शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार के अनुसार ये तबादले जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। आदेश मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी किए गए हैं।




