
IBEX NEWS,शिमला ।
जिला किन्नौर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 पर एक द-र्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या एचपी-27ए-0772 के चालक प्रवीण सिंह पुत्र स्वर्गीय सुभाष चंद, निवासी गांव सुन्नम, तहसील पूह, जिला किन्नौर, रिकांगपिओ से अपने गांव सुन्नम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ज़ामिल के समीप नेसंग झूला के पास उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फुट नीचे सतलुज नदी के किनारे जा गिरा।हा-दसा इतना भी-षण था कि चालक प्रवीण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने श-व को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हा-दसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।




