
टापरी क्षेत्र में कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
IBEX NEWS,शिमला
किन्नौर। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किन्नौर पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। जिला किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) के टापरी क्षेत्र में क्यूरमें लिंक रोड के समीप 14 जनवरी 2026 को की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 57 ग्राम चरस बरामद की है।
इस मामले में पुलिस थाना टापरी में एफआईआर संख्या 02/26 दिनांक 14.01.2026 के अंतर्गत धारा 20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है तथा कानून के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
किन्नौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि युवाओं और समाज को नशे की चपेट से बचाया जा सके।




