
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का हिमाचल को निरंतर विकास सौगात देने के लिए आभार
IBEX NEWS,शिमला ।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा सीआरआईएफ (Central Road and Infrastructure Fund) के अंतर्गत छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर-ओच्छघाट सड़क के लिए सैद्धांतिक रूप से 200 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष रूप से शिमला एवं आसपास के क्षेत्रों के सेब उत्पादकों और ग्रामीण जनता के लिए एक बड़ी सौगात है।

भारत–यूरोपीय संघ FTA से निर्यात, रोजगार और विकसित भारत@2047 के संकल्प को नई गति मिलेगी
शिमला।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के सफल निष्कर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह समझौता भारत की आर्थिक यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। उन्होंने इसे “Mother of All Deals” बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत को विश्व के सबसे बड़े रणनीतिक आर्थिक साझेदारों की पंक्ति में खड़ा कर दिया है।
सांसद कश्यप ने कहा कि विश्व की चौथी और दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच यह आधुनिक, नियम-आधारित व्यापार साझेदारी भारत@2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूत करेगी। लगभग 24 ट्रिलियन डॉलर के संयुक्त बाजार के साथ यह समझौता भारत और यूरोप के करीब 2 अरब लोगों के लिए अभूतपूर्व अवसरों का द्वार खोलेगा।
उन्होंने बताया कि इस समझौते से भारत को यूरोपीय बाजारों में 99% से अधिक निर्यात मूल्य पर अभूतपूर्व बाजार पहुंच मिलेगी। विशेष रूप से कपड़ा, चमड़ा, फुटवियर, चाय, कॉफी, मसाले, खेल सामग्री, खिलौने, रत्न एवं आभूषण तथा समुद्री उत्पाद जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों में शुल्क समाप्त होने से भारत की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और लाखों रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
सुरेश कश्यप ने कहा कि यह समझौता भारतीय MSMEs के लिए भी अत्यंत लाभकारी है, जिससे वे यूरोपीय वैल्यू चेन में शामिल होकर दीर्घकालिक निवेश और व्यापार विस्तार कर सकेंगे। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के लिए भी यह समझौता किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अब वैश्विक मंच पर अपने हितों की रक्षा करते हुए व्यापार के नए मानक स्थापित किए हैं। यह समझौता न केवल आर्थिक, बल्कि रणनीतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है और भारत–यूरोप संबंधों को पारंपरिक दायरे से निकालकर आधुनिक, बहुआयामी साझेदारी में परिवर्तित करेगा।
अंत में सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता, मजबूत नेतृत्व और केंद्र सरकार की निरंतर सक्रिय कूटनीति का परिणाम है। यह समझौता भारत को वैश्विक व्यापार का प्रमुख केंद्र बनाने और विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।
सुरेश कश्यप ने कहा कि इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के स्वीकृत होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, किसानों और बागवानों को अपनी उपज मंडियों तक समय पर पहुंचाने में सुविधा मिलेगी तथा परिवहन लागत में भी कमी आएगी। यह सड़क प्रदेश के प्रमुख सेब उत्पादक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे बागवानी अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सड़क नेटवर्क का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। यह परियोजना न केवल आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी, बल्कि पर्यटन, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा से स्थानीय लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा और विकास की धारा गांव-गांव तक पहुंचेगी।
सांसद सुरेश कश्यप ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा हिमाचल प्रदेश को प्राथमिकता दी है और बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के विकास के लिए निरंतर संसाधन उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हिमाचल में सड़क एवं राजमार्ग परियोजनाओं को अभूतपूर्व गति मिली है।
कश्यप ने विश्वास जताया कि यह सड़क परियोजना शीघ्र ही धरातल पर उतरेगी और सेब उत्पादकों, किसानों तथा आम जनता को इसका दीर्घकालीन लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी आग्रह किया कि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी कर परियोजना के कार्यान्वयन में पूरा सहयोग सुनिश्चित किया जाए।




