
राज्यपाल की मंजूरी से अधिसूचना जारी, गैर-सरकारी निदेशक व विशेष आमंत्रित नामित
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार के बागवानी विभाग ने हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (HPMC) के निदेशक मंडल में नई नियुक्तियों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। राज्यपाल ने HPMC के मेमोरेंडम एवं आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए गैर-सरकारी निदेशकों तथा विशेष आमंत्रितों को तत्काल प्रभाव से नामित किया है।
गैर-सरकारी निदेशक के रूप में नामित:
- चेतन चौहान, पूर्व राज्य महासचिव, युवा कांग्रेस (कुल्लू)
- नसीब सिंह राणा (चंबा)
- सुधीर आज़ाद (शिमला)
- रूबल सिंह ठाकुर (हमीरपुर)
- राजिंदर भारद्वाज (बिलासपुर)
विशेष आमंत्रित:
- महेश कुमार (हमीरपुर)
- मन सिंह चौधरी (कांगड़ा)
- पुष्पेंद्र शर्मा (कांगड़ा)
अधिसूचना के अनुसार ये सभी नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। बागवानी विभाग का मानना है कि इन नियुक्तियों से HPMC के कार्यों को नई दिशा मिलेगी और बागवानी क्षेत्र में किसानों के हित में नीतिगत फैसलों को गति मिलेगी।
यह आदेश सचिव (बागवानी) द्वारा सरकार की ओर से जारी किया गया है, जिसकी प्रतिलिपि संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।
i





