
राज्यपाल के आदेश पर तत्काल प्रभाव से नई तैनातियाँ
IBEX NEWS,शिमला
02 फरवरी 2026
हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग (अपॉइंटमेंट-IV) ने प्रशासनिक सेवा (HPAS) के अधिकारियों के तबादले एवं तैनाती को लेकर अधिसूचना जारी की है। राज्यपाल ने जनहित में तत्काल प्रभाव से इन तबादलों और नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की है।
जारी आदेशों के अनुसार—
- अनिल कुमार शर्मा (HPAS-2017) को हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग, शिमला में सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही सुनील वर्मा (HPAS-2013) को अतिरिक्त सचिव (राजस्व) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
- केशव राम (HPAS-2022) को भूमि अर्जन अधिकारी, ब्यास डैम परियोजना, राजा का तालाब, फतेहपुर (जिला कांगड़ा) के पद पर तैनात किया गया है।
- विपन कुमार (HPAS-2022) को सहायक आयुक्त से उपायुक्त, किन्नौर (रेकांग पिओ) के साथ संबद्ध किया गया है।
- पूजा अधिकारी (HPAS-2022) को सहायक सेटलमेंट अधिकारी, अर्की (जिला सोलन) नियुक्त किया गया है।
- विवेक कुमार (HPAS-2025) को कांगड़ा जिले के धर्मशाला में उपायुक्त के साथ सहायक आयुक्त के रूप में तैनात किया गया है। वहीं जगदीप सिंह (HPAS-2025) को आगे की तैनाती के लिए कार्मिक विभाग, हिमाचल प्रदेश सचिवालय, शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार का कहना है कि इन प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य कार्यकुशलता बढ़ाना और जनहित में प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ करना है। अधिसूचना की प्रतिलिपि संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।





