
स्वास्थ्य विभाग का आदेश जारी, 15 दिन में जॉइनिंग के निर्देश
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में तैनात आठ डॉक्टरों को पदोन्नति प्रदान की है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न विभागों में कार्यरत विशेषज्ञ डॉक्टरों को असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पद पर पदोन्नत किया गया है।
इन डॉक्टरों को मिली पदोन्नति
- डॉ. सचिन शर्मा (पैथोलॉजी) – असिस्टेंट प्रोफेसर
- डॉ. राम सिंह (जनरल मेडिसिन) – असिस्टेंट प्रोफेसर
- डॉ. सुमन बिष्ट (बायोकैमिस्ट्री) – असिस्टेंट प्रोफेसर
- डॉ. नवनीत कोहली (ऑर्थोपेडिक्स) – असिस्टेंट प्रोफेसर
- डॉ. रवि कांत डोगरा (एनेस्थीसिया) – प्रोफेसर
- डॉ. सोनम नोरबू (एनेस्थीसिया) – एसोसिएट प्रोफेसर
- डॉ. अरुण चौहान (जनरल सर्जरी) – प्रोफेसर
- डॉ. सुरिंदर सिंह (पीडियाट्रिक्स) – प्रोफेसर
सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी पदोन्नत अधिकारी 15 दिनों के भीतर अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। निर्धारित समयावधि में जॉइनिंग न करने की स्थिति में पदोन्नति निरस्त मानी जाएगी।
यह आदेश राज्यपाल की स्वीकृति से जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन पदोन्नतियों से आईजीएमसी में विशेषज्ञ सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं मिलेंगी।
स्वास्थ्य सचिव की ओर से जारी इस अधिसूचना के बाद संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से रिलीव कर जॉइनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।




