
IBEX NEWS,शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कर्मचारी टीम ने अर्की, जिला सोलन में हुए भीषण अग्निकांड पीड़ितों की आर्थिक सहायता के लिए डुमेहर (अर्की) में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट “ सदभावना कप ” में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जिसका आयोजन ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ), कुनिहार द्वारा किया गया जिसमें कुल 15 विभागीय टीमों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया।

दिनांक: 14-02-2026 को खेले गए फाइनल मैच जोकि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कर्मचारी क्रिकेट टीम एवं जल शक्ति विभाग में खेला गया, का मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम बेहतरीन बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर निर्णायक जीत हासिल की। टूर्नामेंट का आयोजन समाजसेवा के उद्देश्य से किया गया था, जिससे प्राप्त धनराशि रुपये पचास हजार को अग्नि पीड़ित नेपाली मूल के परिवार को भेंट की गयी ।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कर्मचारी क्रिकेट टीम ने विजेता ट्रॉफी आदरपूर्वक विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय को भेंट की गई एवं यह उपलब्धि कर्मचारी टीम के लिए प्रेरणा का स्रोत है और भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प दोहराती है। कुलपति महोदय ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ कर्मचारियों में नेतृत्व, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करती हैं।




