
IBEX NEWS,शिमला
शिमला। जिला पुलिस शिमला ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक्टिवा स्कूटी को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार अभियोग संख्या 13/26 दिनांक 14.02.2026 को धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता श्री केहर सिंह पुत्र स्वर्गीय श्री फूल सिंह निवासी ग्राम व डाकघर देविधार, जिला शिमला (हि.प्र.) ने अपनी एक्टिवा स्कूटी नंबर PB65 AM7852 के चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
मामले की जांच के दौरान पुलिस चौकी जांगला की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उक्त स्कूटी को शागरु, कोयला (रनोल) गांव के समीप से बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार मामले में संलिप्त आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जिला पुलिस शिमला ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।




