
चिरगांव थाना में मामला दर्ज, पुलिस ने जारी की तस्वीरें
IBEX NEWS,शिमला
जांगला क्षेत्र के गांव बडियारा में एक नेपाली मजदूर की हत्या से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सेती राम कामी उर्फ राकेश प्रताप के रूप में हुई है। इस संबंध में चिरगांव पुलिस स्टेशन में 18 फरवरी 2026 को एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार वारदात 17 फरवरी 2026 की रात को अंजाम दी गई। घटना के बाद से दो संदिग्ध फरार हैं। पुलिस ने उनकी तस्वीरें जारी कर आम जनता से सहयोग की अपील की है।
संदिग्धों का हुलिया
- दोनों नेपाली मूल के मजदूर बताए जा रहे हैं।
- कद छोटा और रंग सांवला है।
- एक व्यक्ति के बाल लंबे हैं और उसने भूरे रंग की हुडी पहनी हुई है।
- वारदात के बाद से दोनों फरार हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है तथा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
सूचना देने की अपील
यदि किसी व्यक्ति को संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत SHO चिरगांव से 8894728027 पर संपर्क करें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
स्थानीय लोगों में घटना के बाद दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा।




