
- सिम बदलकर और व्हाट्सऐप कॉल से देती रही चकमा, विशेष टीम ने शिवालिक सिटी खरड़ में दबिश देकर दबोचा
शिमला पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि तकनीक का दुरुपयोग कर बचने की कोशिश करने वाले ठग अब कानून के शिकंजे से ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकते।
IBEX NEWS,शिमला
रिश्तों के कत्ल और विश्वासघात की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। शिमला के बालुगंज में एक बहन ने ही अपनी बहन के साथ विश्वासघात की पटकथा लिखी और कनाडा वीजा के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी कर डाली।
खून के रिश्ते जब लालच की भेंट चढ़ जाते हैं, तो न्याय का भरोसा कानून पर ही टिकता है। शिमला में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसकी अपनी ही बहन को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी बहन ने कनाडा का सपना दिखाकर उससे 25 लाख रुपये ठग लिए, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।कनाडा वीजा के नाम पर अपनी ही बहन से 25 लाख की ठगी करने वाली महिला आरोपी को बालुगंज पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।शिमला पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि तकनीक का दुरुपयोग कर बचने की कोशिश करने वाले ठग अब कानून के शिकंजे से ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकते।
पुलिस थाना बालुगंज, शिमला में अभियोग संख्या 205/25 दिनांक 21.11.2025 को धारा 318(4), 61(2), 352(2) बी.एन.एस. (420, 120-बी, 506 भा.दं.सं.) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन भावना को विदेश भेजने के नाम पर झांसा देकर कनाडा का वीजा लगाने के लिए आरोपीगणों ने करीब ₹25,00,000 की ठगी की।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पंजाब और हरियाणा में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदलते रहे। वे मोबाइल सिम बदलकर और व्हाट्सऐप कॉल का इस्तेमाल कर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे।
गहन तकनीकी जांच के बाद 22 फरवरी 2026 को एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने चंडीगढ़ के खरड़ स्थित शिवालिक सिटी में दबिश देकर एक फ्लैट से आरोपी महिला मंजू कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पीड़िता को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।




