
IBEX NEWS,शिमला।
जिला पुलिस शिमला ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन तस्कर संदीप कुमार उर्फ सैंडी पुत्र राय सिंह, निवासी तहसील चौपाल, जिला शिमला को PIT-NDPS अधिनियम के तहत 3 माह के लिए जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार सैंडी लंबे समय से चिट्टा/हेरोइन तस्करी में सक्रिय था और उसके विरुद्ध NDPS अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं।
📌 सैंडी पर दर्ज मामले
🔹 एफआईआर संख्या 263/21 (07-12-2021)
थाना सदर, जिला शिमला — 26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद।
🔹 एफआईआर संख्या 101/21 (18-06-2021)
थाना ढली, जिला शिमला — 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद।
🔹 एफआईआर संख्या 41/25 (17-03-2025)
थाना ढली, जिला शिमला — 2.170 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की लगातार संलिप्तता को देखते हुए उसे डिटेंशन ऑर्डर के तहत नजरबंद किया गया है, ताकि नशे के नेटवर्क पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
जिला पुलिस शिमला ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




