उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष समेत कई मंत्री और विधायक रहे साथ — शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किया पर्चा
IBEX NEWS,शिमला
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय, शिमला में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष रूप से मौजूद रहे।



नामांकन प्रक्रिया के समय उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश कांग्रेस मामलों के सह-प्रभारी विदित चौधरी और चेतन चौहान सहित कई कैबिनेट मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में हुए इस नामांकन को पार्टी के एकजुट शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। नामांकन के दौरान नेताओं ने आगामी राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का विश्वास भी जताया।




