
IBEX NEWS,शिमला
Himachal Pradesh Police के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। Lahaul and Spiti जिला पुलिस के हेड कांस्टेबल सुरजीत ने राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया है।
यह उपलब्धि 26th All India Police Shooting (AIPDM) Competition 2025–26 के दौरान हासिल हुई, जो हिमाचल प्रदेश के Dhaulakuan में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में हेड कांस्टेबल सुरजीत ने INSAS Rifle 200 Yard स्पर्धा में उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) जीता।
इस उपलब्धि पर Shivani Mehla, पुलिस अधीक्षक, जिला लाहौल एवं स्पीति ने हेड कांस्टेबल सुरजीत को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिला पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक है और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।
एसपी शिवानी मेहला ने कहा कि सुरजीत की यह सफलता न केवल जिला पुलिस लाहौल एवं स्पीति बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश पुलिस के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिले



