
IBEX NEWS,शिमला, 11 मार्च 2026:
सोलन जिला के कण्डाघाट क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री Dr. (Col.) Dhani Ram Shandil के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री Thakur Sukhvinder Singh Sukhu से भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कण्डाघाट नगर पंचायत को डिनोटिफाई कर पुनः ग्राम पंचायत का दर्जा देने की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास जताते हुए पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत सिरीनगर तथा भाजपा के प्रमुख नेता गुरविन्द्र सिंह ने लगभग 50 समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।




