
IBEX NEWS,शिमला/गोरागोरा:
गोरागोरा खेल एवं सांस्कृतिक क्लब द्वारा आयोजित एंटी चिट्ठा सुपर सिक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मालचंद नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जगदेवी, गौरगौरा महिला मंडल की प्रधान माया नेगी, महिला मंडल मीरू की उपप्रधान राधिका नेगी, गुरुजी पदम कैलाशी, तथा वरिष्ठ सलाहकार कपूर चंद नेगी और किरण नेगी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


किन्नौर की समृद्ध संस्कृति में दान और सामाजिक सहयोग की परंपरा आज भी जीवित है। वीडियो में नीरू महिला मंडल और स्थानीय निवासियों द्वारा सामुदायिक कार्यों के लिए उदारतापूर्वक योगदान देते हुए एक सुंदर दृश्य। हमारी परंपराएं ही हमारी असली पहचान हैं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मालचंद नेगी ने क्लब को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, भाईचारा और सकारात्मक सोच विकसित होती है। साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे प्रतियोगिता को खेल भावना से खेलें और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें।
इस मौके पर क्लब की प्रधान अजीत नेगी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल खेल प्रतिभा को मंच देना ही नहीं, बल्कि युवाओं को चिट्ठा और अन्य नशों के खिलाफ जागरूक करना भी है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपील की कि वे खेल को खेल की भावना से खेलें और समाज में सकारात्मक संदेश दें।


प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ समाज में नशा विरोधी संदेश को भी मजबूत किया जा सकता है।



