
सुन्नी उपमंडल प्रशासन ने शिमला-करसोग मार्ग पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के चलते आम जनता के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान Km 18/2 के पास सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे यह मार्ग वाहनों और पैदल चलने वालों के लिए असुरक्षित हो गया है।

प्रशासन के अनुसार, मलबा हटाने और सड़क बहाली में लगभग 24 घंटे का समय लग सकता है। इस दौरान दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए लोगों को इस मार्ग पर यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
वैकल्पिक मार्ग:
- भारी वाहन: बलदहया–घराट नाला–नोटीखड्ड–बसंतपुर–घनाहट्टी–धामी–तत्तापानी मार्ग
- हल्के वाहन (LMV): बदमैन–बसंतपुर मार्ग
प्रशासन की अपील:
- प्रभावित क्षेत्र से यात्रा करने से बचें
- निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें
- रात के समय यात्रा से परहेज करें
- ट्रैफिक नियमों और पुलिस के निर्देशों का पालन करें
प्रशासन ने PWD को प्राथमिकता के आधार पर सड़क बहाल करने के निर्देश दिए हैं, वहीं मौके पर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, संकेतक और पुलिस बल तैनात किया गया है।
जनसंपर्क विभाग को इस एडवाइजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम जनता तक समय पर जानकारी पहुंच सके।
प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अपनी सुरक्षा के हित में एडवाइजरी का पालन करें।




