Harbans Singh Brascon को Shimla Smart City Ltd. का CEO-cum-मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और आगामी आदेशों तक जारी रहेगी।
IBEX NEWS,शिमला
प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए दो IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
जारी आदेश के अनुसार, Chander Prakash Verma को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, Harbans Singh Brascon को शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के CEO-cum-मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले आदेशों तक जारी रहेगा। सरकार ने यह निर्णय जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया है।
Government of Himachal Pradesh द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह निर्णय प्रशासनिक कार्यों में तेजी और शहरी विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
गौरतलब है कि शिमला स्मार्ट सिटी के तहत कई महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रगति पर हैं, ऐसे में नए अतिरिक्त नेतृत्व से परियोजनाओं में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।



