
IBEX NEWS,शिमला, 1 अप्रैल 2026 — हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में अहम निर्णय लेते हुए Sushil Kumar Singla को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान में पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव के पद पर तैनात सिंगला अब हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।

यह आदेश राज्यपाल की मंजूरी के बाद तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। सरकार ने यह निर्णय जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया है, जिससे विभागीय कार्यों में समन्वय और दक्षता सुनिश्चित की जा सके।
इस संबंध में अधिसूचना कार्मिक विभाग (अपॉइंटमेंट-I सेक्शन) द्वारा जारी की गई है, जिस पर मुख्य सचिव संजय गुप्ता के आदेशानुसार हस्ताक्षर किए गए हैं।
सरकार के इस कदम को पर्यावरण प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



