
IBEX NEWS,शिमला
जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नशा तस्करी के मामलों में कानून की ढील का फायदा उठाकर बार-बार अपराध दोहराने वाली एक महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
आरोपी महिला, जिसकी पहचान सावरनु (निवासी समाला, तहसील रोहड़ू) के रूप में हुई है, काफी समय से क्षेत्र में चरस और अन्य मादक पदार्थों की छोटी-छोटी खेप की तस्करी में संलिप्त थी।
पहला मामला (2023): थाना रोहड़ू में महिला के खिलाफ 31.27 ग्राम चरस बरामद होने पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला (FIR No. 19/2023) दर्ज किया गया था। चूँकि मात्रा कम थी, इसलिए नियमानुसार आरोपी को धारा 41A CrPC के तहत नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे।नोटिस पर बाहर रहने के बावजूद महिला ने अपनी गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई। हाल ही में उसके विरुद्ध एक और मामला (FIR No. 151/2025) धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज किया गया।
आरोपी द्वारा लगातार कानून की अवहेलना करने और नोटिस की शर्तों को तोड़ने पर रोहड़ू पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया। पुलिस ने माननीय न्यायालय के समक्ष धारा 41A के तहत जारी नोटिस को निरस्त (Cancel) करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।



