
IBEX NEWS, शिमला
जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में रोड रेज का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ऑडी कार सवार दो पर्यटकों ने मतियाना बाजार में एक स्थानीय व्यक्ति को टक्कर मार दी और झगड़े के दौरान लोगों को डराने के लिए पिस्तौल जैसी दिखने वाली वस्तु लहराई।
पुलिस थाना ठियोग को शाम करीब 5:50 बजे घटना की सूचना मिली। बताया गया कि DL नंबर की ऑडी कार (DL 10CZ 7071) में सवार दो पर्यटक गलत ओवरटेकिंग कर रहे थे, जिससे विवाद खड़ा हो गया। इसी दौरान आरोपियों ने एक स्थानीय व्यक्ति को टक्कर मार दी।
घटना के दौरान जब स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमघाट चौक पर नाका लगाया और संदिग्ध वाहन को सवारों सहित पकड़ लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्तौल जैसी वस्तु असल में एक साधारण चीनी निर्मित लाइटर निकली।
👤 आरोपी:
- उज्ज्वल जैन (36), निवासी सहारनपुर
- सोहिल अरोड़ा (36), निवासी सहारनपुर
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई जारी है।
सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे और कानूनन कार्रवाई का कारण बन सकती है—ट्रैफिक नियमों का पालन ही सुरक्षित सफर की गारंटी है।



