
IBEX NEWS,शिमला
राजधानी शिमला में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 वर्षीय गुमशुदा नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। यह मामला 03 अप्रैल 2026 को महिला थाना में दर्ज किया गया था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील ठियोग निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री, जो न्यू शिमला में अपने रिश्तेदार के साथ रह रही थी, 02 अप्रैल को दोपहर करीब 2:30 बजे घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी।
शिकायत मिलते ही महिला थाना हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मुकदमा संख्या 06/2026, धारा 137(2) BNS के तहत दर्ज कर तुरंत तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने परिजनों के सहयोग से संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन की।
जांच के दौरान नाबालिग का सफलतापूर्वक पता लगा लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से परेशान होकर अपनी एक मित्र के साथ चली गई थी।
पुलिस द्वारा सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नाबालिग को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।




