
इस नई अधिसूचना के जारी होने के बाद अब जिला परिषद के चुनावी रण के लिए दावेदारों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। आरक्षण की स्थिति बदलते ही ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां और बढ़ने की उम्मीद है।
IBEX NEWS,शिमला (07 अप्रैल, 2026): शिमला जिला में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। उपायुक्त शिमला, अनुपम कश्यप ने आज एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए जिला परिषद शिमला के निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के आरक्षण की नई सूची सार्वजनिक कर दी है।उपायुक्त अनुपम कश्यप ने स्पष्ट किया है कि यह आरक्षण सामान्य निर्वाचन 2026 के लिए अंतिम रूप से अधिसूचित किया गया है। सभी संबंधित खंड विकास अधिकारियों (BDO) और पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस सूची को संबंधित ग्राम पंचायतों के सूचना पट्ट (Notice Board) पर चस्पा करें ताकि जनसाधारण को इसकी पूरी जानकारी मिल सके।इस नई अधिसूचना के जारी होने के बाद अब जिला परिषद के चुनावी रण के लिए दावेदारों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। आरक्षण की स्थिति बदलते ही ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां और बढ़ने की उम्मीद है।
पिछली अधिसूचना वापस, नए सिरे से परिसीमन और आरक्षण
अधिसूचना के अनुसार, प्रशासन ने 06 अप्रैल, 2026 को जारी की गई पिछली अधिसूचना को वापस लेते हुए, हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 89 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर नए सिरे से वार्डों का आरक्षण निर्धारित किया है। यह कदम सरकार के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में उठाया गया है।
प्रमुख वार्ड और आरक्षण की स्थिति (एक नज़र में):
जिला परिषद के विभिन्न वार्डों को अनुसूचित जाति, महिलाओं और अनारक्षित श्रेणियों में बांटा गया है। कुछ प्रमुख वार्डों की स्थिति इस प्रकार है:
• रामपुर ब्लॉक: * त्यावल-ज्यूरी: अनुसूचित जाति महिला
• झाकड़ी: अनुसूचित जाति महिला
• नरैण: अनुसूचित जाति
• नारकंडा/कोटखाई:
• बढ़ाल & कलबोग: महिला आरक्षित
• भूट्टी: अनुसूचित जाति
• कुमारसैन: अनुसूचित जाति महिला
• ठियोग/मशोबरा:
• घोडना: अनुसूचित जाति
• टियाली & क्यार: महिला आरक्षित
• चमियाणा & बलदैया: अनारक्षित (General)
• चौपाल:
• चन्दलोग नेहरूवा & गोरली मड़ावग: अनारक्षित











