
उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि इस सूची को जिला के सभी प्रमुख प्रशासनिक कार्यालयों, विकास खंडों और पंचायत घरों के सूचना पट्ट पर चस्पा किया जाए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता और संभावित उम्मीदवार चुनाव से पहले अपने क्षेत्र की आरक्षित स्थिति से भली-भांति अवगत हो सकें।
IBEX NEWS,शिमला (07 अप्रैल, 2026):
शिमला जिला में पंचायती राज चुनावों का बिगुल बजने के साथ ही प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उपायुक्त शिमला, अनुपम कश्यप ने आज एक नई अधिसूचना जारी कर जिले की 13 पंचायत समितियों के अध्यक्ष (Chairperson) पदों के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट कर दी है।अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की स्थिति साफ होते ही अब ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है। खासकर रामपुर और रोहड़ू जैसे क्षेत्रों में जहाँ पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं, वहां महिला नेतृत्व की नई संभावनाएं तलाश की जा रही हैं। वहीं अनारक्षित सीटों पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 125 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी की गई है, जिसमें पिछली अधिसूचनाओं को संशोधित कर नया श्रेणीवार विभाजन किया गया है।उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि इस सूची को जिला के सभी प्रमुख प्रशासनिक कार्यालयों, विकास खंडों और पंचायत घरों के सूचना पट्ट पर चस्पा किया जाए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता और संभावित उम्मीदवार चुनाव से पहले अपने क्षेत्र की आरक्षित स्थिति से भली-भांति अवगत हो सकें।
आरक्षण की विस्तृत सूची (पंचायत समिति वार):






