
IBEX NEWS,शिमला | 08 अप्रैल 2026
जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 9.32 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 अप्रैल 2026 को स्पेशल सेल शिमला की टीम गश्त और खुफिया सूचना के आधार पर कृष्णानगर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि सौरभ घारु और लव घारु अपने रिहायशी मकान (सिख लाइन, कृष्णानगर) में अवैध रूप से चिट्टा बेचने का कार्य कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कमरे से 9.32 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।
आरोपियों की पहचान सौरभ घारु (36 वर्ष) और लव घारु (32 वर्ष), निवासी सिख लाइन, कृष्णानगर, शिमला के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना सदर शिमला में FIR नंबर 33/26 के तहत धारा 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले की जांच जारी है।



