
IBEX NEWS,शिमला
सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 19 वर्षीय छात्रा शिया गुलेरिया पर अज्ञात हमलावर ने सुबह कालेज जाते समय तेज हथियार से हमला कर दिया। घायल छात्रा को गंभीर अवस्था में गिरा छोड़ आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना उस समय हुई जब छात्रा घर से करीब एक किलोमीटर दूर गोपालपुर बस स्टॉप की ओर जा रही थी, जहां उसकी सहेली उसका इंतजार कर रही थी। हमलावर ने हुड पहनकर अपनी पहचान छुपाई हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में दहशत का माहौल है।



