
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग, HPCL (Himachal Pradesh Cricket League) सीजन-4 के लिए खिलाड़ियों के चयन का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस कड़ी में अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत बनियां देवी के होनहार खिलाड़ी तरुण गर्ग ने अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। तरुण गर्ग का चयन इस सीजन के लिए ‘शिमला टाइटन्स’ (Shimla Titans) टीम में हुआ है।





जैसे ही तरुण के चयन की आधिकारिक घोषणा हुई, बनियां देवी और पूरे अर्की क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया। स्थानीय खेल प्रेमियों का कहना है कि तरुण की मेहनत रंग लाई है और वे आने वाले मैचों में अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
HPCL सीजन-4 की खास बातें ये हैं कि इस बार लीग का आयोजन शिमला के नवनिर्मित क्रिकेट मैदान में होने जा रहा है।लीग में प्रदेश भर की लगभग 20 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं।कुल 60 लाख रुपये का प्राइज पूल इस सीजन को और भी रोमांचक बना रहा है।तरुण गर्ग को सोशल मीडिया पर भी काफी बधाइयां मिल रही हैं। उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि वे न केवल शिमला टाइटन्स का नाम रोशन करेंगे, बल्कि भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे।




