
IBEX NEWS BUREAU,शिमला, 14 मई।
जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सुन्नी की टीम ने चिट्टा/हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 13 मई 2026 को पुलिस थाना सुन्नी की टीम ने घराट नाला क्षेत्र में नाकाबंदी एवं वाहन जांच अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान शिमला की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर कार में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से लगभग 18 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।
पुलिस ने मामले में महेश कुमार (28) निवासी गांव खमारला, डाकघर भांतल, तहसील करसोग, जिला मंडी तथा मनोरमा देवी (34) निवासी गांव झमयाट, डाकघर जिनझड़ी, तहसील एवं थाना भोरंज, जिला हमीरपुर को गिरफ्तार किया है।
बरामदगी के आधार पर पुलिस थाना सुन्नी में अभियोग संख्या 19/2026, अधीन धारा 21 एवं 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा मामले की आगामी जांच जारी है।



