
IBEX NEWS BUREAU,शिमला
शिमला शहर को सुंदर, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सरकार का कहना है कि पूर्व भाजपा सरकार ने संजौली क्षेत्र में कंक्रीट के पुल बनाकर शहर के मूल स्वरूप और सौंदर्य को प्रभावित किया, जबकि वर्तमान सरकार शिमला की पहचान और प्राकृतिक खूबसूरती को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कर रही है।
सरकार द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर अंडरपास निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। IGMC के पास भी अंडरपास बनाया जाएगा, जिससे ट्रैफिक दबाव कम होगा और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा, शिमला शहर को बिजली और संचार तारों के अनावश्यक जाल से मुक्त करने के लिए डक्ट निर्माण कार्य भी शुरू किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि इससे शहर अधिक व्यवस्थित, साफ-सुथरा और पर्यटकों के लिए आकर्षक दिखाई देगा।



