
IBEX NEWS BUREAU,शिमला/देहरा : “नशा मुक्त हिमाचल अभियान” के तहत पुलिस जिला देहरा को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना खुण्डिया की टीम ने सुरानी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक ऑल्टो कार (HP01C-2277) को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 883 ग्राम चरस बरामद की गई।
पुलिस ने मौके पर ही भीखम राम (55) और उसके बेटे कमलेश कुमार (26), निवासी जिला चम्बा, को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना खुण्डिया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने चरस तस्करी में इस्तेमाल वाहन को भी कब्जे में ले लिया है तथा मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस जिला देहरा ने साफ किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।



